Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! लगातार गिरेगा पारा
Tuesday, Nov 11, 2025-03:19 PM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड में दिन -प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते के शुरुआत में राज्य में शीतलहर चलने लगी है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर के पेरू ला-नीना प्रभाव की वजह से इस बार नवंबर से फरवरी तक झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप रह सकता है।
अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम की हिमालय श्रृंखला में बर्फबारी होगी। वहां से आने वाली बर्फीली हवा मैदानी भागों से होते हुए झारखंड पहुंचेगी। यही कारण है कि आसमान साफ होने और दिन में खुली धूप के कारण झारखंड में बर्फीली हवा ठंड बढ़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा।
अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Jharkhand Weather Alert: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

