कैमूर में भयानक हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आए तीन बाइक सवार युवक, 1 ने मौके पर तोड़ा दम...2 घायल
Monday, Dec 08, 2025-11:50 AM (IST)
कैमूर (अजीत कुमार) : बिहार के कैमूर जिले रामगढ़ मोहनिया पथ स्थित भिरखीरा मोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति के पहचान बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सरेजा गांव निवासी स्वर्गीय प्रदुमन जायसवाल के पुत्र शशिकांत जायसवाल के रुप में हुई है। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के भखारी देवी गांव निवासी खुशबू जायसवाल व दीवान जायसवाल शामिल है।
इधर सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। आनन- फानन में रामगढ़ रेफल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों की मदद से इलाज हुआ। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। वही रामगढ़ थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग थे जिसमें दो बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में एक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इधर परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ अस्पताल उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घर से निकले थे तभी हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कैमूर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

