Road Accident: कैमूर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, टेंपो और ट्रक की टक्कर में 1 महिला की मौत....8 घायल; मची चीख-पुकार
Thursday, Nov 13, 2025-10:07 AM (IST)
Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां आज यानी गुरुवार सुबह टेंपो और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत जबकि 8 लोग घायल हो गए।
शादी समारोह से लौट रहे थे टेंपो सवार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोहनिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की है। महिला की पहचान 39 वर्षीय महिला देवंती देवी के रुप में हुई है। घायलों में 35 साल सरोज देवी, 35 साल रीता, 35 साल यमुना देवी, 40 साल निधि कुमारी, 16 साल ऊषा देवी, 40 साल सुगंधा देवी, 38 साल रीना देवी और 40 साल संतोष पासी बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग टेंपो में सवार होकर एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में एक बेकाबू ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में टेपों सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

