Bihar Road Accident: पटना में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से एक महिला की मौत...दो गंभीर घायल; मची चीख-पुकार
Friday, Nov 07, 2025-11:40 AM (IST)
Bihar Road Accident News: बिहार के पटना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां सड़क किनारे बैठी महिलाओं को स्कॉर्पियो गाड़ी ने रौंद दिया। वहीं इस हादसे में 1 महिला की मौत और 2 अन्य बुरी तरह से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र की है। मृतका महिला की पहचान 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में 60 वर्षीय कलावती देवी और 60 वर्षीय मीणा देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं अपने घर के नजदीक सड़क किनारे बैठी हुई थीं, इस दौरान सड़क पर आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने अपना संतुलन खो दिया और सीधे महिलाओं के ऊपर चढ़ गई। जिससे महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। आनन-फानन में महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला को मृत घोषित खर दिया गया और अन्य दो महिलाओं का इलाज जारी है। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

