शादी से लौट रहे लोगों के साथ भयानक हादसा, मची चीख-पुकार, एक महिला की मौत...8 घायल ।। Kaimur Road Accident
Thursday, Nov 13, 2025-12:25 PM (IST)
Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक टेंपो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

NH 319 पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में NH 319 पर हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग बीती रात मोहनिया शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय मामा देव गांव के पास टेंपो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ट्रक चालक गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। मृत महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव निवासी धीरेंद्र कुशवाहा की 39 वर्षीय पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव के निवासी हैं।
घायलों में ये लोग शामिल
35 वर्षीय संतोष (रामलाल पासी के पुत्र)
35 वर्षीय रीता देवी (महेंद्र सिंह की पत्नी)
35 वर्षीय सरोज (वकील मौर्य की पत्नी)
38 वर्षीय सुगंधा देवी (कैलाश सिंह की पत्नी)
16 वर्षीय निधि कुमारी (राजगिरी सिंह की पुत्री)
40 वर्षीय उषा देवी (राजगिरी सिंह की पत्नी)
40 वर्षीय रीना देवी (शिव वचन की पत्नी)
40 वर्षीय जमुना देवी (ईश्वर की पत्नी)

