Jhajha Assembly Seat: झाझा विधानसभा सीट पर फिर से निशाने पर लग सकता है ‘तीर’ II Bihar Election 2025
Saturday, Oct 04, 2025-06:27 PM (IST)
Jhajha Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है झाझा विधानसभा सीट है। जमुई जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस विधानसभा सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह विजयी हुए थे। इसके बाद 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भागवत मुर्मू चुनाव जीते थे। 1962 में सोशलिस्ट पार्टी के श्री कृष्णा सिंह चुनाव जीते थे। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से श्योनंदन झा चुनाव जीते थे। 1969 में यहां से एक बार फिर कांग्रेस के चंद्रशेखर चुनाव जीते थे। लेकिन तीन साल बाद 1972 में हुए चुनाव श्योनंदन झा सोशलिस्ट पार्टी से विजयी हुए थे। 5 साल बाद 1977 में जनता पार्टी जब पहली बार चुनाव लड़ी तब फिर से श्योनंदन झा यहां से चुनाव जीते थे।
इस सीट पर 3 साल बाद 1980 में फिर से चुनाव हुए तब कांग्रेस के शिव नंदन प्रसाद यादव यहां से चुनाव जीते थे। 1985 में भी शिव नंदन प्रसाद यादव कांग्रेस से चुनाव जीते थे। 1986 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में रविंद्र यादव झाझा में विजयी हुए थे। 1990 में हुए चुनाव में जनता दल से शिवनंदन झा ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1995 में हुए चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस के रविंद्र यादव ने झाझा में सारे विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। सन 2000 में हुए चुनाव में समता पार्टी के दामोदर रावत ने झाझा में चुनाव जीता था। 2005 में दामोदर रावत जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद 2010 में हुए चुनाव में दामोदर इसी पार्टी से एक बार फिर से विजयी हुए थे लेकिन 2015 के चुनाव में रविंद्र यादव बीजेपी के टिकट से इस सीट से विजयी हुए थे। वहीं 2020 में एक बार फिर से जेडीयू के दामोदर रावत ने सभी विरोधियों को परास्त कर दिया था।
Jhajha Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में झाझा विधानसभा सीट पर जेडीयू के दामोदर रावत ने जीत हासिल की थी। दामोदर रावत को 76 हजार नौ सौ 72 वोट मिला था जबकि आरजेडी के राजेंद्र प्रसाद 75 हजार दो सौ 93 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से दामोदर रावत ने राजेंद्र प्रसाद को महज 16 सौ 79 वोट के कम मार्जिन से मात दे दिया था। वहीं बीएसपी के बिनोद प्रसाद यादवो 13 हजार चार सौ 79 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Jhajha Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में झाझा सीट पर रविंद्र यादव ने बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल की थी। रविंद्र यादव को कुल 65 हजार पांच सौ 37 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के दामोदर रावत को कुल 43 हजार चार सौ 51 वोट मिला था। वहीं तीसरे नबर पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट विनोद यादव को कुल 20 हजार सात सौ 45 वोट मिला था।
Jhajha Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में झाझा सीट पर जेडीयू के दामोदर रावत ने विरोधियों को मात दे दिया था। रावत 48 हजार 80 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे जबकि दूसरे स्थान पर आरजेडी के विनोद प्रसाद यादव रहे थे। विनोद प्रसाद यादव को कुल 37 हजार आठ सौ 76 वोट मिला था। वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएमएम के आबिद कैसर को कुल आठ हजार सात सौ 36 वोट मिला था।
Jhajha Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में झाझा सीट पर जेडीयू के दामोदर रावत ने जीत हासिल की थी। दामोदर रावत 37 हजार सात सौ 89 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे आरजेडी के राशिद अहमद को कुल 25 हजार चार सौ 45 वोट मिला था। वहीं तीसरे स्थान पर रहीं निर्दलीय कैंडिडेट पूनम देवी को कुल पांच हजार आठ सौ 16 वोट मिला था।
2024 के लोकसभा चुनाव में झाझा विधानसभा सीट पर एनडीए कैंडिडेट ने आरजेडी पर 7615 वोट की लीड बनाई थी। 2020 और 2024 के चुनाव में झाझा सीट पर एनडीए ने कम मार्जिन से ही लीड बनाई थी। अगर ये लीड कायम रखने में जेडीयू सफल रही तो एक बार फिर से झाझा में आरजेडी उम्मीदवार को धक्का लग सकता है।