Mahagathbandhan Bihar Seat Sharing: महागठबंधन में बन गई बात! आज होगा सीटों के बंटवारे का ऐलान, कांग्रेस नेता ने दी जानकारी
Wednesday, Oct 15, 2025-02:45 PM (IST)

Mahagathbandhan Bihar Seat Sharing: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन (Mahagathbandhan Seat Sharing) के घटक दल सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने में ( महागठबंधन सीट शेयरिंग) जुटे हुए हैं और इसका एलान आज यानी बुधवार तक किया जा सकता है। यह जानकारी कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने मंगलवार को दी।
Mahagathbandhan Seat Sharing
पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने कहा, ‘‘महागठबंधन के सभी दल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर सावधानीपूर्वक चर्चा कर रहे हैं। सीट बंटवारे की घोषणा बुधवार तक होने की संभावना है।'' भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने उम्मीदवारों की आंशिक सूची जारी किए जाने पर दुबे ने दावा किया कि इससे ‘‘ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर घमासान'' का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार न तो पत्रकारों से मिल रहे हैं और न ही अपनी पार्टी के नेताओं से। उनके एक सांसद अजय कुमार मंडल ने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। एक अन्य विधायक गोपाल मंडल मुख्यमंत्री के आवास के बाहर बैठे रहे। आखिर बिहार के मुख्यमंत्री कहां हैं? वह सार्वजनिक रूप से संवाद क्यों नहीं कर रहे?'' दुबे ने आरोप लगाया कि राजग ने अपने अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के नेताओं को हाशिए पर डाल दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम' को उनकी बार-बार की विनती के बावजूद केवल छह सीट दी गई हैं।''
हम हर सीट पर गंभीरता से चर्चा कर रहे- Congress
दुबे ने दावा किया, ‘‘ जनता दल (यूनाइटेड) का संचालन अब दिल्ली से दूरस्थ रूप से कुछ चुनिंदा नेताओं के माध्यम से किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री की ओर से फैसले ले रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को राजग की संयुक्त प्रेस वार्ता स्थगित करने के बाद भाजपा को मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की आंशिक सूची जारी करनी पड़ी। यह उनके भीतर के मतभेदों का स्पष्ट संकेत है।'' दुबे ने कहा, ‘‘इसके विपरीत, महागठबंधन के भीतर हम हर सीट पर गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं और सीट के बंटवारे की घोषणा बुधवार तक कर दी जाएगी।'' बिहार में ‘महागठबंधन' में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल