Gaya Town Seat: गया टाउन विधानसभा सीट पर 1990 से कायम है Prem Kumar का जलवा II Bihar Election 2025

Saturday, Oct 04, 2025-01:30 PM (IST)

Gaya Town Seat: गया टाउन विधानसभा सीट गया जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। छोटी-छोटी गलियों का शहर गया, मोक्ष नगरी और विष्णु नगरी के तौर पर विश्व प्रसिद्ध है, यहां पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। बौद्ध धर्म के लिए भी इस अंतरराष्ट्रीय शहर का अहम महत्व है। आपको बता दें कि गया शहर सीट पर 1952 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे तब कांग्रेस के केशव प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वहीं साल 1957 में भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने इस सीट पर अपना परचम लहराया। 

PunjabKesari

हालांकि 1962 में निर्दलीय तो 1967 और 1969 में जनसंघ की उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। बाद में साल 1972 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ने बाजी मारी जबकि 1977 में जनता पार्टी की जीत हुई। इसके बाद 1984 तक फिर से कांग्रेस के कैंडिडेट जीतते रहे लेकिन 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रेम कुमार ने यहां से पहली बार जीत दर्ज की। उसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ हर बार नए-नए उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई उन्हें हरा न सका। प्रेम कुमार 1990, 1995, 2000, फरवरी और अक्टूबर 2005, 2010,2015 और 2020 में यहां से जीतकर विधायक बन चुके हैं। इसलिए गया टाउन में प्रेम कुमार को हराना किसी के लिए भी आसान नहीं है। 

Gaya Town Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में गया टाउन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रेम कुमार को 66 हजार नौ सौ 32 वोट मिला था जबकि कांग्रेसी कैंडिडेट अखुरी ओंकारनाथ को 55 हजार 34 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से प्रेम कुमार ने अखुरी ओंकारनाथ को 11 हजार आठ सौ 98 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 14 सौ 76 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था। 

PunjabKesari

Gaya Town Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में गया टाउन सीट पर बीजेपी के प्रेम कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रेम कुमार ने कांग्रेस की प्रिया रंजन को मात दे दिया था। प्रेम कुमार को कुल 66 हजार एक सौ 91 वोट मिले थे जबकि दूसरे नबंर पर रहीं प्रिया रंजन को कुल 43 हजार नौ सौ 56 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय राज कुमार को कुल 7 हजार एक सौ 20 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Gaya Town Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में गया टाउन सीट पर बीजेपी के प्रेम कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रेम कुमार ने सीपीआई के जलालुद्दीन अंसारी को 28 हजार चार सौ 17 वोट के बड़े अंतर से हराया था। प्रेम कुमार को कुल 55 हजार छह सौ 18 वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे जलालुद्दीन अंसारी को कुल 27 हजार दो सौ एक वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ को कुल 7 हजार छह सौ 64 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Gaya Town Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में गया टाउन सीट पर बीजेपी के प्रेम कुमार ने अपना परचम लहराया था। प्रेम कुमार को कुल 48 हजार 99 वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के संजय सहाय को कुल 23 हजार दो सौ आठ वोट मिला था जबकि सीपीआई के बच्चू लाल विठल 6 हजार चार सौ 89 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में गया टाउन विधानसभा सीट पर हम लीडर जीतनराम मांझी ने आरजेडी उम्मीदवार को 31 हजार 79 वोट के बड़े अंतर से हराया था। अगर इस लीड को कायम रखने में एनडीए सफल रही तो कांग्रेस को एक बार फिर गया टाउन विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ सकता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static