Bodhgaya Assembly Seat: बोधगया सीट पर कुमार सर्वजीत को मिलेगी कड़ी टक्कर ।। Bihar Election 2025

Friday, Sep 26, 2025-05:53 PM (IST)

Bodhgaya Assembly Seat: बोधगया विधानसभा सीट गया लोकसभा के तहत आता है। फिलहाल ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। बोधगया विधानसभा सीट पर 1957 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट शांति देवी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में बोधगया से स्वतंत्र पार्टी के कैंडिडेट कुलदीप महतो ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1967 में यहां पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट आर मांझी ने विरोधियों को मात दे दिया था तो 1969 में भारतीय जनसंघ की टिकट पर बोधगया से काली राम ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के विधानसभा चुनाव में बोधगया से सीपीआई कैंडिडेट बालिक राम कामयाब रहे थे। 1977 के विधानसभा चुनाव में बोधगया से जेएनपी कैंडिडेट राजेश कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1980 के चुनाव में यहां से सीपीआई कैंडिडेट बालिक राम ने एक बार फिर जीत हासिल किया था। 

PunjabKesari

1985 में एलकेडी पार्टी की टिकट से राजेश कुमार ने जनता का भरोसा हासिल किया। वहीं 1990 में हुए विधानसभा चुनाव में सीपीआई के नेता बालिक राम ने एक बार फिर बोधगया में जीत का परचम लहरा दिया था। 1995 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट मालती देवी ने जीत हासिल की थी। 2000 के चुनाव में बोधगया सीट से आरजेडी की टिकट पर जीतनराम मांझी ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट हरि मांझी ने जनता का समर्थन हासिल किया। 2010 में बीजेपी के कैंडिडेट श्याम देव पासवान ने बोधगया में जीत हासिल करने में कामयाब रहे लेकिन 2015 और 2020 में यहां से आरजेडी कैंडिडेट कुमार सर्वजीत ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 

एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में बोधगया सीट पर आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने जीत हासिल किया था। कुमार सर्वजीत को 80 हजार नौ सौ 26 वोट मिला था जबकि बीजेपी के हरि मांझी 76 हजार दो सौ 18 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से कुमार सर्वजीत ने हरि मांझी को 4 हजार सात सौ आठ वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं अजय पासवान 9 हजार तीन सौ 11 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बोधगया से आरजेडी कैंडिडेट कुमार सर्वजीत ने जीत हासिल की थी। कुमार सर्वजीत को 82 हजार छह सौ 56 वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट श्याम देव पासवान को 52 हजार एक सौ 83 वोट ही मिला था। इस तरह से कुमार सर्वजीत ने श्याम देव पासवान को 30 हजार चार सौ 73 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट देवेंद्र मांझी ने 4 हजार दो सौ 65 वोट हासिल किया था। 

PunjabKesari

एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बोधगया सीट पर बीजेपी कैंडिडेट श्याम देव पासवान ने जीत हासिल की थी। श्याम देव पासवान को 54 हजार एक सौ 60 वोट मिला था जबकि एलजेपी कैंडिडेट कुमार सर्वजीत को 42 हजार नौ सौ 47 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्याम देव पासवान ने कुमार सर्वजीत को 11 हजार दो सौ 13 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कपिल चौधरी ने 4 हजार सात सौ 37 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बोधगया सीट पर बीजेपी कैंडिडेट हरि मांझी ने जीत हासिल की थी। हरि मांझी को 25 हजार तीन सौ 83 वोट मिला था जबकि आरजेडी कैंडिडेट फूलचंद मांझी को 23 हजार छह सौ 70 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से हरि मांझी ने फूलचंद मांझी को 1 हजार सात सौ 13 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट नवल कुमार ने 16 हजार दो सौ 90 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में बोधगया विधानसभा सीट पर हम ने आरजेडी पर 17 हजार एक सौ 39 वोट की लीड बनाई थी। बोधगया सीट के इस आंकड़े को देखकर लगता है कि आरजेडी के कुमार सर्वजीत को एनडीए से कड़ी टक्कर मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static