Bihar Politics: तेजस्वी बेरोजगार हो गए हैं, वह राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे?, मांझी का बड़ा हमला

2/16/2024 4:41:35 PM

गया: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं, वे राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे?

"इंडिया गठबंधन की चिंता थी कि..."
इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि "विपक्ष ने इंडिया गठबंधन के नाम पर एक बेरोजी गठबंधन बनाने का काम किया था। जिस दिन पटना में बैठक हुई थी उस दिन नीतीश कुमार भी बहुत सदारत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की चिंता थी कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? नीतीश कुमार खुद एनडीए में चले आए, ममता बनर्जी का भी ऐसा ही हाल है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान तेजस्वी ने राहुल गांधी के सारथी की भूमिका निभाई। तेजस्वी ड्राइविंग सीट पर बैठे और राहुल गांधी बगल वाली सीट पर बैठे नजर आए। जमुहार से सासाराम शहर तक तेजस्वी यादव ने ही गाड़ी की स्टेरिंग संभाली। इस दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी दोनों ही उत्साहित नजर आए।

वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, "आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। ये देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, ये बहुत जरूरी है...हमने पहले भी कहा था कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्ट्री हैं, वे झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं।" उन्होंने कहा, "आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा'।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static