वर्तमान सरकार ने झारखंड को बहुत पीछे ले जाने का किया है काम: अन्नपूर्णा देवी

Saturday, Jul 06, 2024-10:50 AM (IST)

रांची: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पार्टी की ओर से चुनाव के लिए हमारे दो प्रभारी बनाए गए हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा। इनके आने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। दुगनी उत्साह के साथ और ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में लोग लगेंगे। उनका जितना अनुभव है मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का और संगठन के कार्य में भी काफी दक्ष हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि निश्चित रूप से उनका अनुभव का लाभ हम सब झारखंड वासियों को मिलेगा और आने वाले समय में जो हमारा एक लक्ष्य है कि डबल इंजन की सरकार को झारखंड में स्थापित करने का उसमें हम कामयाब होंगे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आज जो झारखंड की स्थिति है प्रखंड के लोग भली भांति इस चीज को देख रहे हैं। आज जो वर्तमान में सरकार है वह झारखंड राज्य को बहुत पीछे ले जाने का काम कर रही है। उन्होंने वादा किया, लेकिन एक भी काम उनके द्वारा नहीं किया गया और भ्रष्टाचार की भेंट ये राज चढ़ गया।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना थी। आजादी के 75 साल बाद प्रदेश में बहुत सारे ऐसे गांव हैं जहां आज भी लोग कुआं से पानी पीने को विवश है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना लायक है लेकिन यह भी इस राज्य में भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान कि आज ही राज्य में चुनाव हो तो बीजेपी राज्य से साफ हो जाएगी पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्हें पता चल गया है। आगे भी उन्हें पता चलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static