खूंटी पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया परिवर्तन यात्रा का किया आगाज, झारखंड सरकार पर जमकर साधा निशाना

Tuesday, Sep 24, 2024-12:35 PM (IST)

खूंटी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे। इस दौरान जेपी नड्डा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा हैं। कांग्रेस को महाभ्रष्ट पार्टी बताते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलकर झामुमो भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई। साथ ही झारखंड मे बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर भी जमकर हमला बोला।

"झामुमो ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, युवाओं से वादाखिलाफी और भाई-भतीजावाद कांग्रेस से ही सीखा"
जेपी नड्डा ने कहा कि झामुमो ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, युवाओं से वादाखिलाफी और भाई-भतीजावाद कांग्रेस से ही सीखा है। हेमंत सोरेन ने अपने ही परिवार में जो पराये दिखे उन्हें अलग करने का भी काम किया। कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलकर झामुमो भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई।

"आदिवासियों की संख्या 44 से घटकर 28 प्रतिशत रह गई"
जेपी नड्डा ने झारखंड में घटती आदिवासी आबादी को लेकर भी झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है। आदिवासियों की संख्या 44 से घटकर 28 प्रतिशत रह गयी है। ये क्या  है और सरकार किस प्रकार से काम कर रही है? साथ ही जेपी नड्डा हेमंत सोरेन पर हमलावर होते हुए बोले की जब झामुमो आदिवासी अस्मिता की बात करता है तो उसकी अस्मिता अपने परिवार तक सीमित है। क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे। क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं है। क्या उनकी रक्षा करना उनका काम नहीं था। उनको अपमानित क्यों किया गया।

"भाजपा ही आदिवासियों की सच्ची रक्षक"
वहीं, रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों और झारखंड की जनता के हितों की सच्ची रक्षक है। इस राज्य को कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी से मुक्त कराने का संकल्प लेना होगा। पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में बताते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम चूल्हा भत्ता देंगे। पीएम मोदी ने घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचा दिया, लेकिन इनका चूल्हा भत्ता नहीं मिला। हमने अपने इस 100 दिन के कार्यकाल में 3 करोड़ मकान की स्वीकृति दी है। 100 दिन के अंदर 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए 5 लाख तक इलाज की सुविधा मुफ्त की है।

बता दें कि खूंटी जिला मुख्यालय में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, बड़ी संख्या में खूंटी विधानसभा के कार्यकर्ता और स्थानीय विधायक और प्रदेश स्तरीय नेता और पदाधिकारी खूंटी के कचहरी मैदान में उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static