मानसिक रूप से कमजोर मां 2 बच्चों संग कुएं में कूदी, तीनों की मौत; झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना
Friday, Jun 26, 2026-12:16 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से निशक्त 27 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे घाघरा पुलिस थाना क्षेत्र के मनतु गांव में घटी। घाघरा पुलिस थाने के प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, "पीड़िता मानसिक रूप से निशक्त थी। वह अपने दो बच्चों (उम्र 4 और 5 साल) के साथ कुएं में कूद गई। तीनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
थाना प्रभारी बताया कि गुरुवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

