खेल-खेल में मामा ने थमाया असली हथियार, सिर में गोली लगने से साढ़े 3 साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sunday, Oct 18, 2026-09:42 AM (IST)

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में कर्नल माकेर्ट के रांची मोहल्ले में खेल-खेल में गोली चलने से साढ़े तीन वर्षीय बच्चे साहिल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साहिल कुमार अपने मामा राजेश कुमार के साथ था। आरोप है कि राजेश ने खेल-खेल में अपने साढ़े तीन वर्षीय भांजे को असली हथियार थमा दिया। इसी दौरान किसी तरह ट्रिगर दब गया और गोली साहिल के सिर में लग गई। गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। माराफारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि बच्चे को असली हथियार दिया गया था। इसी दौरान ट्रिगर दबने से उसके सिर में गोली लग गई। 

घटना के बाद मामा फरार
घटना के बाद से बच्चे का मामा राजेश कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के दौरान यह पता लगा रहा है कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या गैर लाइसेंसी। वहीं, घटना को लेकर परिवार के सदस्यों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में भय और शोक का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static