रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: कंटेनर और कार की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 3 घायल

Monday, Oct 12, 2026-10:36 AM (IST)

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कंटेनर ट्रक की कार से टक्कर हो जाने से कार में सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर शाम चुटुपालू घाटी के पास उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य कार से रांची से हजारीबाग जा रहे थे। रामगढ़ थाने के प्रभारी गजेंद्र पांडेय ने बताया, ''कंटेनर ट्रक की कार से टक्कर होने के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इनमें से एक को बाद में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static