कल्पना सोरेन बोलीं- हेमंत सोरेन के पक्ष में जोरदार लहर, केंद्र में सरकार बनाने जा रहा 'INDIA' गठबंधन

5/20/2024 1:20:37 PM

 

रांचीः झारखंड में लोकसभा की तीन सीट चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के साथ-साथ गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत कुल 11 उम्मीदवार गांडेय विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है।''

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद के हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने और विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है। वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि वह जीत को लेकर आश्वस्त हैं और जनता हेमंत सोरेन के लिए मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के पक्ष में जोरदार लहर है। कल्पना ने कहा, ''जनता ने पहले पांच चरण (लोकसभा चुनाव) में भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है।''

PunjabKesari

बता दें कि झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 24.02 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। एक अधिकारी ने बताया, ''गांडेय विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 24.02 प्रतिशत मतदान हुआ।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static