दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक, CM चंपई और कल्पना सोरेन हुए रवाना

6/5/2024 3:52:15 PM

रांची: आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं, इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शाम को यह बैठक होनी है।

बताया जा रहा है कि सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन को देर रात इंडिया अलांयस से न्योता मिला था, जिसके बाद आज दोपहर दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले चंपई सोरेन ने इंडिया गठबंधन की प्रदर्शन को बेहतर बताया और कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन के बीच बैठक जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल होंगे। वहीं, माना जा रहा है कि बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीआरएस नेता केसीआर शामिल नहीं होगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static