कुवैत अग्निकांड: CM चंपई ने रांची निवासी व्यक्ति की मौत पर जताया शोक, 5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की

Saturday, Jun 15, 2024-08:40 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कुवैत अग्निकांड में रांची के एक व्यक्ति की मौत पर शोक जताया। कुवैत में एक इमारत में आग लगने से 46 भारतीयों की जान चली गई थी।

image.png

चंपई सोरेन ने मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की। कुवैत में बहुमंजिला इमारत में आग लग जाने रांची के हिंदपीरी इलाके के रहने वाले एमडी अली हुसैन (24) की भी मौत हो गई। अली के पिता मुबारक हुसैन ने कहा कि उनका सबसे छोटा बेटा करीब 18 दिन पहले कुवैत गया था।

image.png


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static