VIDEO: शरद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर.. सभी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Friday, Jan 13, 2023-05:57 PM (IST)

पटनाः 7 बार के लोकसभा और 4 बार के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शरद यादव का बीते गुरुवार यानी 12 जनवरी 2023 को निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। शरद यादव की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। उनके देहांत पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा तो वहीं शरद यादव को याद करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताते हुए ट्वीट किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static