जदयू के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल नहीं रहे, CM नीतीश ने जताया शोक
Sunday, May 11, 2025-06:57 PM (IST)

पटना:पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल प्रखंड से जदयू के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल के निधन की खबर से पार्टी और क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जितेन्द्र पटेल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जितेन्द्र पटेल न केवल राजनीतिक रूप से सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी भागीदारी रही। उनकी समाजसेवा की भावना और संगठन के प्रति निष्ठा ने उन्हें पार्टी और जनता के बीच लोकप्रियता दिलाई। उनका निधन जदयू के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की कामना की।
जितेन्द्र पटेल के जाने से पूर्वी चंपारण को एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी ने एक निष्ठावान सिपाही खो दिया है।