अगले 5 दिनों के भीतर तापमान में हो सकती है गिरावट, बढ़ती ठंड में डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Wednesday, Nov 02, 2022-02:00 PM (IST)

पटना: बिहार में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे राज्य भर में उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त इसका प्रवाह अगले 5 दिनों तक रह सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही सुबह और शाम हल्की ठंड होने की संभावना बताई जा रही है।
PunjabKesari
बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि 6 नवंबर के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है। बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। बता दें कि छठ पूजा के दौरान मौसम थोड़ा गर्म रहा लेकिन बीते दिन मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कल यानी बीते मंगलवार को गया जिला सबसे अधिक ठंडा रहा, जिससे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं सीतामढ़ी जिला सबसे गर्म रहा जिसका तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

डॉक्टरों ने दी ये सलाह 
मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-खांसी और बुखार होने की समस्या हो सकती है। इस पर लोगों को अपनी तबीयत का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है इसलिए लोगों को अपने रहन-सहन और खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static