​'हम में से कोई भी सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं', कांग्रेस नेता की रंगभेदी वाली टिप्पणी की राजद ने की निंदा

5/9/2024 12:02:24 PM

पटना: पूर्व में भारतीय चीनियों जैसे दिखते हैं, जबकि दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं...कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) की इस टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ा हुआ है। इस विवादित बयान की भाजपा ने आलोचना की है तो वहीं राजद ने भी कड़ी निंदा की है।

'हम में से कोई सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं'
राजद नेता मनोज झा ने हम में से कोई सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है। कांग्रेस ने इसका खंडन किया, हमने घोर निंदा की। भारत की विविधता के बारे में किसी को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम मिलाकर भारत नाम की माला बनती है।

बता दें कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत के पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण में अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। वहीं, इस बयान के बाद देश में विवाद इतना बढ़ गया कि सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static