"यह तो होना ही था...." विपक्ष की रैली में कांग्रेस-राजद कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने पर बोले विजय सिन्हा

4/22/2024 2:59:10 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों ने 21 अप्रैल यानी रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में संयुक्त रैली "उलगुलान" का आयोजन किया था, जिसमें कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते एक कार्यकर्ता का सर फट गया। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि यह तो होना ही था। हिडन एजेंडा स्वार्थ से वशीभूत होकर जो अपवित्र गठबंधन बनाए हैं उसका स्वरूप किसी न किसी रूप में तो दिखाई पड़ेगा। 

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों पर लगाए गए आरोप कि वह बीजेपी के साथ हैं.. इस पर  विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग तेजस्वी यादव कर रहे हैं यह राजनीतिक का दुर्भाग्य है, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को वह भाजपा की जमाई कह रहे हैं। वह मां भारती के संतान हैं, और यह संविधान हमारी माता के रूप में है। और माता के पुत्र जो संवैधानिक संस्थाएं हैं। और इन पर जो आप इस तरह का शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं वह आपकी घिनौनी मानसिकता का परिचायक है।

विजय सिन्हा जो नाजायज औलाद आतंकवादी भ्रष्टाचारियों और उग्रवादी हैं, यह तुम्हारे यार हैं।‌ तुम्हारे माता-पिता के किए गए पाप बिहार के जनता की गाढ़ी कमाई लूटने की जांच मां भारती की संतान यदि कर रही है और न्यायालय यदि इन सभी बातों की जांच कर रहा है और उस पर अपना फैसले को दे रहा है तो यह उसे पर भी कटाक्ष है 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static