​तेजस्वी की रैली में चिराग की मां को दी गई गाली, सिन्हा बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण, ये उनकी मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है

4/18/2024 12:56:31 PM

पटनाः बिहार के जमुई में राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में कुछ युवकों के द्वारा चिराग पासवान की मां को लेकर गंदी-गंदी गालियां दी गई थी, जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, वीडियो के संज्ञान में आने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तत्काल चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

"यह तो संस्कार को दर्शाता है"
विजय सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है...राजनीति का इस स्तर पर जाना, उनकी मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है। यह वही लोग हैं, जिन लोगों ने बिहार में उद्योग धंधे को बंद कर दिया और यहां के लोग पलायन कर गए। उनसे पूछा गया कि जम्मू कश्मीर में बिहारी युवक की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे तो भारत के साथ-साथ भारत के अगल-बगल भी आतंकवाद का सफाया हो जाएगा।

'जिन लोगों ने गाली दी है, उनको छोड़ा नहीं जाएगा'
वहीं, इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से गालियां दी गई है, यह बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है और चुन-चुन के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिन लोगों ने गाली दी है, उनको छोड़ा नहीं जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static