तेजस्वी ने हेलिकॉप्टर में खाई मछली तो विजय सिन्हा बोले- सावन में मटन, नवरात्र में मछली…वोट के लिए इतनी गिरावट

4/10/2024 11:32:52 AM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में जमकर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए वह लगातार हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर रहे हैं। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में मछली खाते दिख रहे हैं। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद जमकर राजनीति भी हो रही है।

'कुछ लोग सनातन की संतान बनते हैं, लेकिन'
इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।‌ विजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग सनातन की संतान बनते हैं, लेकिन सनातन के संस्कार को अपना नहीं पाते। मुझे किसी के खान-पान पर कोई आपत्ति नहीं है, मगर सावन के महीने में भी मटन बनाकर खाना और खिलाना। आज नवरात्र है और नवरात्रि के समय भी जिस तरह से आप मछली खाते हैं और उसको लेकर अपने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए क्या दिखाना चाहते हैं?

PunjabKesari

'वोट के लिए इतनी तुष्टिकरण, इतनी गिरावट'
सिन्हा ने कहा कि वोट के लिए इतनी तुष्टिकरण, इतनी गिरावट।‌ इनको तो अपने धर्म पर, अपने समाज पर, अपने राष्ट्र पर, संस्कार पर गर्व महसूस करना चाहिए, मगर उसको हल्का करना उसका अपमान करना कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह नहीं है कि अपने लोगों को हत्तोसाहित करें लज्जित करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static