​"तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं", विजय सिन्हा का राजद नेता पर हमला

4/28/2024 12:12:46 PM

पटनाः लोकसभा चुनाव के चलते बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहा हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने एक बार फिर राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जोरदार हमला बोला है।

PunjabKesari

'तेजस्वी सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं'
विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का लिखा हुआ स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, क्योंकि उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है। लालू यादव वाली भाषा का प्रयोग तेजस्वी यादव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दूसरे से सवाल करते हैं लेकिन अपने सवालों का जवाब नहीं देते। इनके माता-पिता के 15 साल के जंगलराज में बिहार में उद्योग धंधे क्यों बंद हो गए? यहां के निवेशक पलायन के लिए क्यों विविश हो गए? तेजस्वी यादव पहले यह बताएं। उनके शासन काल में जो नरसंहार हुआ हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी ऐसा क्यों हुआ? इसकी जांच अब तक क्यों नहीं हो पा रही है यह तो वो बताएं।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले भी विजय सिन्हा ने कहा था कि बिहार के शहज़ादे तेजस्वी यादव और देश के शहज़ादे राहुल गांधी को करोड़ों रुपया लगाकर जो स्क्रिप्ट लिख कर दिया जाता है। वही स्क्रिप्ट यह लोग पढ़ लेते हैं। उन्होंने कहा था कि भरमाने, बरगलाने और बड़बोलेपन की सारी हदें जनता देख चुकी हैं। ऐसे नौटंकी​ बाज़ों से बिहार की जनता अब मुक्ति चाहती है। परिवारवादी, ज़मींदारी मानसिकता वाले लोग बिहार को नहीं चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static