"एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे", विजय सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

5/9/2024 12:07:10 PM

पटनाः लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एवं राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं। 

"खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं दोनों नेता"
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी देश के शहजादे हैं, उन्हें जो स्क्रिप्ट मिलती है वह उसी पर अपना व्याख्यान देते हैं। यही हाल हमारे बिहार में भी है, तेजस्वी यादव ने भी 100 लोगों की टीम बनाई है। ये दोनों प्रधानमंत्री से नीचे तो बोलते ही नहीं है, ये खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं। तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों की भी बात करनी चाहिए, वे सीधे देश और प्रधानमंत्री की बात करते हैं। वहीं राहुल गांधी सीधे अंतर्राष्ट्रीय बात करेंगे... एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे हैं।" 

"लालू यादव बिहार के लिए अभिशाप"
इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के लिए अभिशाप हैं, वे इस चुनाव में पूरी तरह से घबराए हैं और वोट प्राप्त करने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति की बात कर रहे हैं। वे गरीबों, पिछड़ों और दलितों के हित की बात नहीं करेंगे। वे अपने वोट के लिए आरक्षण तो दूर, राष्ट्र के साथ भी समझौता कर सकते हैं..."


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static