"...राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है", आखिर ऐसा क्यों बोले मंत्री नितिन नवीन ।। Bihar Politics

Friday, Oct 03, 2025-05:21 PM (IST)

पटना: बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बार-बार विदेश की धरती से भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि स्वयं राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है। 

"लोकतंत्र तब खतरे में था जब कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था"
नितिन नवीन ने बयान जारी कर कहा कि देश और बिहार की जनता अब यह भली-भांति समझ चुकी है कि जब-जब गांधी विदेश जाते हैं, भारत की छवि धूमिल कर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब खतरे में था जब कांग्रेस ने पूरे देश में आपातकाल लगाया था। लोकतंत्र तब खतरे में था जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर अपने खास लोगों को बैठाया गया। आज लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है और जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के हाथों में मजबूती से संचालित हो रहा है। 

मंत्री नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों के समय जनता को दबाने और उन्हें बंदी बनाकर रखने का काम हुआ था। उन्होंने कहा कि आज का भारत और आज का बिहार, आत्मविश्वास से भरा हुआ है और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि पूरे विश्व में स्थापित करने का ऐतिहासिक काम किया है। आज उनके नेतृत्व के बदौलत भारत का हर नागरिक गर्व से सिर उंचा कर पूरी दुनिया में घूम रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static