Bihar Politics: "RJD-कांग्रेस के खोखले वादों पर महिलाएं नहीं करेंगी भरोसा", मंत्री मंगल पांडेय का तीखा हमला

Sunday, Sep 28, 2025-06:14 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने रविवार को कहा है कि बिहार की महिलाएं पूरी तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ हैं और राष्ट्रीय जनता दल ( RJD)-कांग्रेस के खोखले वादों पर महिलाएं भरोसा नहीं करेंगी।

पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि पिछले 20 वर्षों के राजग के शासनकाल में महिलाओं के हित में सरकार ने 20 से ज्यादा बड़े फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजे गए हैं। इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं। व्यापार के विस्तार के लिए दो लाख रुपए तक की राशि मिलेंगे।

कांग्रेस-राजद कभी पूरा नहीं होने वाला वादा करती है- Mangal Pandey
मंगल पांडेय ने कहा कि राजग सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपए महीने से बढ़ाकर 1100 करने से महिलाओं को काफी लाभ मिला है। वर्ष 2006 में राजग सरकार ने ही पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिषत आरक्षण लागू किया। उसी साल लड़कियों के लिए साइकिल योजना शुरू की गई। 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की गई। इसके तहत बेटी के जन्म पर पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। 10वीं और 12वीं पास करने पर 10 हजार रुपए और स्नातक करने पर 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। पांडेय ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण और शिक्षक की बहाली में डोमिसाइल लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी जीविका दीदियों को तीन लाख से ज्यादा के बैंक लोन पर ब्याज घटा दिया गया है। कांग्रेस-राजद कभी पूरा नहीं होने वाला वादा करती है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं को अच्छी तरह मालूम है कि उनका भविष्य राजग के साथ ही सुरक्षित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static