तेजस्वी के साथ डिप्टी CM की कुर्सी पर बैठी मां राबड़ी, भाजपा बोली- यह लोकतंत्र की हत्या के समान

8/26/2022 5:07:05 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): विधान परिषद में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के चेंबर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव की मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। इस पर भाजपा ने कहा है कि डिप्टी सीएम की कुर्सी पर किसी और का बैठना लोकतंत्र की हत्या के समान है।

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा सदस्य सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो नया गठबंधन बना है वह पूरी तरह से अनैतिक है। इस नई सरकार में लगातार इसी तरह के नजारे सामने आते रहेंगे। लोकतंत्र के मंदिर में डिप्टी सीएम के चेंबर में अगर राबड़ी देवी बैठ रहीं हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नई सरकार में बिहार का लोकतंत्र बचा रहे, यही बहुत बड़ी बात है।

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा कल पत्रकारों को धमकाने की कोशिश की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने हद में रहें, ये बिहार की जनता है और वह लोकतंत्र को जानती है। जनता ने आपके माता-पिता को घर बैठाने का काम किया था और 2020 के चुनाव में आपको भी घर बैठा दिया था, इसे भूलिए नहीं। 2024 के चुनाव में आपका सारा दम निकाल देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static