जेडीयू कार्यालय में हुआ मिलन समारोह का आयोजन, कई लोगों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

3/30/2024 1:34:56 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतर चुके है। हर राजनीतिक पार्टी अपने दल को मजबूत करने में लगी हुई हैं। नए चेहरे को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय में नए लोगों को जोड़ा गया है। पटना सिटी राजगीर के लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

'सभी लोग निस्वार्थ भाव से जेडीयू से जुड़े है'
इस दौरान जदयू नेता ने कहा कि सभी लोग निस्वार्थ भाव से जेडीयू से जुड़े है। वहीं, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उनके मामले पर हमें कुछ नहीं बोलना है। जिस तरह पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव और राजद के बीच रार मची है, देखना है कि वहां की जनता क्या सोचती है। औरंगाबाद सीट से जदयू के पूर्व नेता अभय कुशवाहा पार्टी छोड़कर राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं तो पूर्णिया से बीमा भारती जदयू छोड़कर आरजेडी के साथ चुनाव लड़ रही है। इस पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा सभी नेताओं की इच्छा होती है कि चुनाव लड़े, लेकिन हर नेता को पार्टी चुनाव नहीं लड़वा सकती। कारण बस यही है कि यह दोनों नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं, उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के मौत के मामले पर राजद के साथ विपक्षी दलों के तरफ से कई तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है, लेकिन इस मामले पर जदयू कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस पर वशिष्ठ नारायण सिंह से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश का मसला है, बिहार में उस पर बोलना उचित नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static