JDU द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद RJD में शामिल हुए मंत्री श्याम रजक

8/17/2020 1:13:34 PM

 

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
PunjabKesari
रजक ने विधानसभा जाकर सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को सदन की सदस्यता से इस्तीफा का पत्र सौंपा। इसके बाद वह सीधे राजद विधानमंडल दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर गए। वहां उन्होंने राबड़ी देवी और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं इससे पहले रजक को रविवार को विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दल से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर राज्यपाल फागू चौहान ने रजक को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। रजक वर्ष 2009 में राजद छोड़ कर जदयू में शामिल हुए थे। इससे पहले वह लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। वर्ष 2010 के चुनाव में वह जदयू के टिकट पर विधायक बने और नीतीश मंत्रिमंडल में जगह पाई।

वर्ष 2015 में जब राजद के साथ जदयू ने सरकार बनाई तब रजक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली लेकिन राजद से संबंध टूटने के बाद जब फिर से भाजपा के साथ जदयू की सरकार बनी तब एक बार फिर रजक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static