Bihar Politics: लालू यादव को हराने वाले रंजन यादव RJD में हुए शामिल, सांसद मनोज झा ने दिलाई सदस्यता

5/9/2024 12:40:51 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पूर्व सांसद रंजन यादव गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए हैं। राज्य सभा सांसद मनोज झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। पार्टी की सदस्यता लेते ही रंजन यादव ने लालू प्रसाद यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की डिमांड लोकसभा चुनाव में हर राज्यों में होती थी। 

"बिहार में चल रही लालटेन की लहर"
रंजन यादव ने कहा कि देश के चार-चार प्रधानमंत्री के साथ लालू प्रसाद यादव ने काम किया है। वे सभी प्रधानमंत्री लालू प्रसाद यादव को अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बुलाते थे। उन्होंने कहा कि बिहार में लालटेन की लहर चल रही है। बता दें कि रंजन यादव 2009 में पाटलिपुत्र संसदीय सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े और उन्होंने लालू यादव को हराया था।

PunjabKesari

दरअसल, पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व सांसद रंजन यादव 2022 में जेडीयू में लौट आए थे। इससे पहले वे एलजेपी में थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई था जिसका नाम रखा था- राष्ट्रीय जनता दल (राष्ट्रवादी)। वहीं अब उनके राजद में शामिल होने से पार्टी को काफी फायदा मिल सकता है क्योंकिपाटलिपुत्र सीट से लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static