जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने RJD पर कसा तंज, कहा- "लालटेन बुझ चुका है और बिजली आ गई है"

5/4/2024 3:06:56 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालटेन बुझ चुका है और बिजली आ चुकी है इन लोगों का सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हिंदू और मुस्लिम की बात करते हैं उनको बताना चाहिए कि नीतीश कुमार ने क्या नहीं किया नीतीश कुमार ने विकास किया। हम लोग विकास सुशासन की बात करते हैं। 

उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए उनके माता-पिता के काल में क्या हुआ लोग जान चुके हैं। लोग भ्रमित होने वाले नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी आज कहां जा रहे हैं। देश के किसी भी कोने से चुनाव लड़े उनके लिए कहीं से सेफ जोन नहीं है। उन्होंने कहा कि 1977 में इंदिरा गांधी का जो हाल हुआ था रायबरेली में 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में' वही हाल इस बार राहुल गांधी का होगा। 

इधर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा तेजस्वी यादव के भी तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सभी राज्य के मुख्यमंत्री हिंदू हैं तो फिर हिंदू खतरे में कैसे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास मुद्दा नहीं है। यह लोग सुशासन और भ्रष्टाचार पर बात क्यों नहीं करते। उन्होंने राजद और कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और सुशासन पर बहस करें।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static