RJD प्रवक्ता द्वारा चिराग की मां पर टिप्पणी करने पर भड़के जनक राम, लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल की दिलाई याद

4/23/2024 2:58:37 PM

​पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार सरकार के मंत्री जनक राम (Janak Ram) ने आरजेडी प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर (Urmila Thakur) द्वारा चिराग पासवान की मां को अपशब्द कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी... संविधान किसी को इजाजत नहीं देता कि लोकतांत्रिक तरीके से किसी के अधिकार को लुटे।

'15 साल तक बिहार में गरीबों के अधिकार लूटे गए'
जनक राम ने आरजेडी के 15 साल के शासन पर प्रहार करते हुए कहा कि 15 साल के राज को जनता ने देखा है कि कैसे 15 साल तक बिहार में गरीबों के अधिकार लूटे गए। धन्यवाद मनाइए की लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा किया। वही तेजस्वी यादव के द्वारा पूर्णिया की सभा में यह कहा जाना कि या तो एनडीए को वोट दो या फिर इंडिया गठबंधन को। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल उन्होंने हार मान लिया हैं।

'बिहार की जनता झांसे में नहीं आने वाली'
मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बिहार की जनता को कह दिया है कि इंडिया को नहीं जीताना है, एनडीए को जिताना है। एक तरफ गरीब को देने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ गरीब को गुमराह कर उनको लूटने वाली पार्टी है। बिहार की जनता झांसे में नहीं आने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static