"लालू-राबड़ी ने बिहार में 15 साल तक शासन किया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ", NDA की जनसभा में बरसे CM नीतीश

4/7/2024 1:36:50 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नवादा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी (लालू यादव और राबड़ी देवी) ने 15 साल तक शासन किया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। परंतु आज बिहार में विकास तेज गति से हो रहा है।

'बिहार में तेज गति से हो रहा विकास'
नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? आप शाम के बाद अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते थे। आज आप घूम सकते हैं स्वतंत्र रूप से। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की स्थिति मालूम होनी चाहिए। कम उम्र के जो लोग हैं वह पुरानी बात को नहीं जानते हैं। हम चाहेंगे कि सभी लोग अपने बाल बच्चों को भी याद करा दीजिए। 2005 के पहले क्या स्थिति थी। तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि जो लोग कुछ नहीं किए थे। हम गलती से उनको अपने साथ ले लिए, लेकिन अब वह सब जगह घूम-घूमकर कह रहा है कि सारा काम हम किए। वो क्या करेगा 15 साल से उ सब क्या किया? मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे और 10 लाख रोजगार देंगे। चार लाख लोगों को नौकरी दे दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले हमलोग 10 लाख या उससे भी अधिक सरकारी नौकरी दे देंगे। अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार दे दिए हैं, विधानसभा चुनाव तक 10 लाख से अधिक रोजगार दे देंगे ।

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का जिक्र कर बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिजली और शौचालय की क्या स्थिति थी? इसके बाद हम लोग आए तो सब ठीक करवाए। हम लोग आए तो कितनी नौकरी दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static