लखीसराय में बड़ी खूनी वारदात, ITBP जवान ने पहले पिता को गोली से उड़ाया, फिर खुद की भी ली जान
Wednesday, Nov 26, 2025-10:42 AM (IST)
Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल यहां आईटीबीपी के जवान ने पहले पिता की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा चेतन टोला की है। मृतक आईटीबीपी जवान की पहचान विकास कुमार के रुप में हुई है। वहीं मृतक पिता उदय शंकर सिंह है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार चुनाव ड्यूटी पर बिहार आया हुआ था। चुनाव खत्म होने के बाद विकास बिहार में अपने घर में था। इस दौरान विकास का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। वहीं जब विकास के पिता दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा छुड़ाने आए तो उसने अपनी पिता को गोली मार दी। गोली लगने से पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आईटीबीपी जवान विकास कुमार ने खुद को गोली मार दी।
इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का खुलासा करने में जुटी हुई है।

