जानिए कैसी होगी नीतीश की नई कैबिनेट, कांग्रेस को मिलेंगे 3 मंत्री पद, RJD के अवध बिहारी बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष

8/14/2022 6:55:42 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए को छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए है। साथ ही नई सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने हैं। अगले 2-3 दिनों के भीतर नई मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसकी रूपरेखा नीतीश और तेजस्वी ने तैयार कर ली है। वहीं मंत्रिमडल विस्तार को लेकर कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि पार्टी को 3 मंत्री पद मिलने वाले हैं।

भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस को 3 मंत्री पद मिले हैं। इस मंत्रिमंडल में बिहार कांग्रेस के 2 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले है और एक विधायक आगे आने वाले मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाकपा माले को छोड़ लेफ्ट की अन्य 2 पार्टियों को मंत्रिमंडल में लाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद राजद को देने पर लगभग सहमति बन गई है। राजद की ओर से अवध बिहारी चौधरी का नाम इसमें सबसे आगे चल रहा है।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार करने के लिए रुपरेखा तैयार हो चुकी है। इसमें जदयू अपने पास 18 से 19 विभाग रखेगा। राजद को 20-21 विभाग और हम पार्टी को एक मंत्री पद दिया जाएगा। बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद राजद को देने पर सहमति बन गई है। इसमें अवध बिहारी चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static