गया की रैली में RJD पर बरसे PM मोदी, कहा- इन्होंने बिहार को सिर्फ 2 ही चीजें दी हैं, जंगल राज और भ्रष्टाचार

4/16/2024 12:09:38 PM

गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के गया जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने राजद को जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा बताते हुए कहा कि राजद ने बिहार को केवल 2 ही चीजें दी हैं, जंगल राज और भ्रष्टाचार।

"बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम RJD" 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है। RJD ने भी इतने सालों तक राज किया है लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम RJD है...RJD ने बिहार को केवल 2 ही चीजें दी हैं, जंगल राज और भ्रष्टाचार।" 

"ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव"
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "बिहार के लोग जानते हैं ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। आज एक ओर देश की संस्कृति पर गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। कल राम नवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। लेकिन, घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static