जमीनी विवाद के कारण पिता-पुत्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने रोड किया जाम, 17 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी

12/11/2022 3:07:59 PM

छपराः बिहार के छपरा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पर रविवार को खेत जोतने के विवाद पर पिता और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। साथ ही 3 लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन की है। मृतकों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन गांव निवासी गिरीश देव दुबे और शोभाकांत दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक पक्ष द्वारा चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें बाप और बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 लोग जख्मी हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि शोभाकांत दुबे का विवाह 25 नवंबर को संपन्न हुआ था और रविवार को सवैया रस्म को लेकर भोज का आयोजित किया गया था। घायलों में शशिकांत दुबे, उमेश दुबे, और रमेश दुबे शामिल हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

PunjabKesari

जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को मेन रोड पर रख वाहनों का आवागमन ठप कर दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static