पूर्णिया में तेज रफ्तार कार बनी काल! पैदल जा रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, 2 की मौत...एक घायल

Monday, Sep 29, 2025-01:03 PM (IST)

Purnea Road Accident: बिहार के विभिन्न जिलों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां आज यानी सोमवार एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मदाहा-भवानीपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान राजनंदनी कुमारी और मोनिका कुमारी के तौर पर हुई है। वहीं गंगाराम हेंब्रम बुरी तरह से घायल हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार काल बनकर आई और तीनों को अपनी चपेट में लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि राजनंदनी कुमारी और मोनिका कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंगाराम हेंब्रम को गंभीर चोटें आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में से शराब की बड़ी खेप भी बरामद हुई है। 

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। वहीं भयानक हादसे के बाद परिवारिक सदस्य गहरे शोक में डूब गए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static