औरंगाबाद में सड़क हादसे ने छीनी 3 महिलाओं की जिंदगी......6 लोग घायल, ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर; मची चीख-पुकार

Wednesday, Sep 24, 2025-11:55 AM (IST)

Bihar Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा के पास की है। मृतकों में 55 वर्षीय पत्नी सीता देवी, 60 वर्षीय पत्नी फुलेसरी देवी और ननक देवी तीन महिलाएं है। घायलों में सीताराम साह, मालती देवी, सविता देवी, नीलम देवी, इतरवा देवी और एक अन्य हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग ऑटो में सवार होकर कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में तीन महिलाओं ने अपनी जान गंवा ली जबकि छ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static