Ghatsila विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुदेश महतो ने पूर्वी सिंहभूम के नेताओं के साथ की बैठक, दिया ये निर्देश

Monday, Oct 06, 2025-05:50 PM (IST)

Ghatsila News: झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। वहीं, इसे लेकर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने पूर्वी सिंहभूम के नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की।

बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के साथ समन्वय करते हुए आगे बढ़ेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रत्याशी एवं चुनावी रणनीति के संबंध में अंतिम निर्णय एनडीए की बैठक में तय किए जाने के बाद लागू होंगे। बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सदस्य सुखलाल हेंब्रम, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार सिंह एवं केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static