क्या महागठबंधन का साथ छोड़ेंगे मुकेश सहनी?....आज शाम करेंगे बड़ा ऐलान; गठबंधन में तनाव बढ़ा
Thursday, Oct 16, 2025-04:21 PM (IST)

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में इस वक्त ज़बरदस्त हलचल चल रही है। महागठबंधन में सीट बंटवारे (Mahagathbandhan Seat Sharing) को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। ऐसे में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने आज शाम 6 बजे होटल मौर्या, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस पीसी के दौरान वे बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
दो बार बढ़ाया पीसी का समय
पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे तय थी, बाद में समय बढ़ाकर 4 बजे किया गया और अब इसे 6 बजे कर दिया गया है। मुकेश सहनी लगातार 60 सीटों के साथ उप मुख्यमंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन नामांकन के एक दिन बाकी रहते भी उनकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें- 'महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ अन्याय हो रहा है'....BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान
बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली से सहनी से बात की है। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहनी को मनाने की कई कोशिशें कीं। अंततः बीच का रास्ता निकालते हुए सहनी को 18 सीटें देने का प्रस्ताव सामने आया, जिनमें से 10 सीटें राजद के और आठ सीटें कांग्रेस के कोटे से देने की योजना थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन जल्द करेगा CM फेस का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर बनी सहमति!
