Belaganj Assembly Seat: बेलागंज विधानसभा सीट पर मनोरमा देवी और विश्वनाथ में होगी टक्कर।। Bihar Election 2025
Saturday, Sep 27, 2025-04:57 PM (IST)
Belaganj Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेलागंज विधानसभा सीट है.....बेलागंज विधानसभा सीट पर पहली बार साल 1962 में चुनाव हुआ था...तब कांग्रेसी कैंडिडेट रामेश्वर ने जीत हासिल की थी। साल 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार एसएन सिन्हा ने बाजी मारी थी। साल 1969 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मिथलेश्वर प्रसाद सिंह जीते थे। वहीं साल 1972 में एनसीओ जितेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की थी। साल 1977 में जनता पार्टी के शंभू प्रसाद ने चुनाव जीता था। साल 1980 में कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न शरण सिंह ने बेलागंज सीट पर विरोधियों को मात दे दिया था। साल 1985 में एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी थी।
वहीं साल 1990 से 2020 तक इस सीट पर लालू यादव के चहेते सुरेंद्र प्रसाद यादव ने ही जीत हासिल की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र प्रसाद यादव सांसद बन गए। इसके बाद यहां हुए उपचुनाव में बेलागंज सीट पर जेडीयू की कैंडिडेट मनोरमा देवी ने जीत हासिल की थी। मनोरमा देवी ने आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह को हराया था। मनोरमा देवी ने 21 हजार तीन सौ 91 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जनसुराज के कैंडिडेट मोहम्मद अमजद को 17 हजार दो सौ 85 मत हासिल किया था।
Belaganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में बेलागंज सीट पर आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। सुरेंद्र यादव को 79 हजार सात सौ आठ वोट हासिल किया था। जेडीयू कैंडिडेट अभय कुमार सिन्हा ने 55 हजार सात सौ 45 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो एलजेपी कैंडिडेट रामाश्रय शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे।
Belaganj Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। यादव ने हम पार्टी के मोहम्मद शरीम अली को हराया और विधायक चुने गए थे। सुरेंद्र प्रसाद यादव को कुल 71 हजार 67 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान रहे मोहम्मद शरीम अली को कुल 40 हजार सात सौ 26 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर सीपीआई के कुमार जितेंद्र रहे और उन्हे कुल 8 हजार एक सौ 14 वोट मिले थे।
Belaganj Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक बार फिर जीत हासिल की थी। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू के कैंडिडेट मोहम्मद अमजद को हराया था। पहले स्थान पर रहे सुरेंद्र को कुल 53 हजार 79 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मोहम्मद अमजद को कुल 48 हजार चार सौ 41 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर शिवसेना के बबलू रविदास रहे,उन्हें कुल 8 हजार नौ सौ 42 वोट मिले थे।
बेलागंज विधानसभा सीट पर एक बार फिर मनोरमा देवी और सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे में टक्कर होगी। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार बेलागंज की जनता किसे अपना विधायक चुनेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट पर क्या तेजस्वी यादव कर पाएंगे कब्जा?।। Bihar Election 2025
