''बिहार में है माफिया राज'', तेजस्वी के इस आरोप पर भाजपा का पलटवार, कहा- उनका दिमाग खराब हो गया है?

3/17/2024 4:51:15 PM

पटना: बिहार शिक्षक परीक्षा पेपर लीक कांड पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? इसी को असल माफिया राज कहते हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

'बिहार में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे'
दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बदलते ही एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखे गए हैं। देश में ऐसा कहीं नहीं हुआ। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत में क्या हो रहा है। 70 दिनों में 2 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र हमने बांटा एक पेपर लीक हुआ हो तो बता दें। इनका राज आते ही फिर से पेपर लीक। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। मैं चौंकाने वाला इसलिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, भाजपा की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। भाजपा में जाते ही सीएम कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।

तेजस्वी के आरोप पर भाजपा ने किया पलटवार
इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि "भाजपा बीपीएससी पेपर लीक में शामिल है" बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि क्या उनका (तेजस्वी यादव) दिमाग खराब हो गया है? यह राजद नहीं है...हर चीज की जांच की जा रही है। देश जानता है कि लालू यादव के राज में बीपीएससी अध्यक्षों को जेल भेजा जाता था। जो लोग इसमें (पेपर लीक) शामिल हैं, वे युवा नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static