छठ पर्व की पवित्र डुबकी बनी काल! Chhath मनाने ससुराल आए 2 युवकों की मौत, सोन नदी में स्नान करते समय डूबे; एक व्यक्ति अभी भी लापता
Monday, Oct 27, 2025-10:22 AM (IST)
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में बीते रविवार को छठ पर्व के दूसरे दिन यानी खरना पर सोन नदी में स्नान करते समय 3 लोग लापता हो गए थे। घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के निकट उस समय हुई जब 6 लोग नदी में स्नान करने गये थे और उनमें से 3 लोग तेज बहाव में बह गए।
3 अन्य तैरकर किनारे पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। वहीं, लापता लोगों में 2 के शव मिल गए हैं जबकि 1 व्यक्ति अभी भी लापता है। दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे। दोनों ही छठ पर्व मनाने के लिए पलामू में अपने ससुराल आए थे। वहीं, लापता व्यक्ति पलामू जिले के पोखराही गांव के रहने वाला है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

