सुदेश कुमार महतो ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू सहित हजारों क्रांतिकारियों को किया याद

7/1/2024 12:32:14 PM

रांची: आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि खुशहाल झारखंड के लिए नई हूल क्रांति की नींव रखनी होगी। उन्होंने कहा, अंग्रेजी सरकार की गलत नीतियों और महाजनी प्रथा के विरोध में हुए हूल विद्रोह ने देश में आजादी की लड़ाई का शंखनाद किया था। ये बातें सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा में हूल दिवस पर सिदो कान्हो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं।

PunjabKesari

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि संताल हूल के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी। इतिहास के पन्नों में उन सभी वीर शहीदों को उचित स्थान दिलाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इन वीरों की गाथा को राज्य ही नहीं देश के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना है।

PunjabKesari

वहीं, आजसू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर सभी जिला एवं प्रखंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो व अन्य क्रांतिकारी सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर संताल विद्रोह के महानायकों की संघर्ष गाथा को याद कर उनके बलिदानों को जन -जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static