"यह अंतरिम राहत है, अभी दोष मुक्त नहीं हुए हेमंत सोरेन", अमर कुमार बाउरी का हमला

Saturday, Jun 29, 2024-11:57 AM (IST)

रांची: हेमंत सोरेन के जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद झारखंड की सियासत जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने संयमित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंतरिम राहत है। अभी दोष मुक्त नहीं हेमंत सोरेन हुए हैं।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने एक तरफ न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन पर लगे आरोप पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हर कोई जानता है कि वे जेल क्यों गए थे। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलने का कोई प्रभाव विधानसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। झारखंड की जनता हकीकत को जानती है।

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन की जमानत पर फैसला सुनाया। इस मामले में जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फैसला सुनाया। लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 5 महीने बाद जमानत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static