झारखंड विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार हुए सेवामुक्त

Tuesday, Jul 02, 2024-11:06 AM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार अपने पद से रिटायर हो गये। सहकर्मियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

सहकर्मियों ने अरविंद कुमार को दी भावभीनी विदाई
दरअसल, सचिवालय में संयुक्त सचिव अरविंद कुमार के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अरविंद कुमार, कुशल कार्यक्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए हमेशा जाने गए। उन्होंने सम्पूर्ण सेवाकाल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्मानजनक तरीके से किया। विदाई समारोह के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सम्मान में अपने उद्गार व्यक्त किये।

20 नवंबर 2000 को अरविंद कुमार ने झारखंड विधानसभा में दिया योगदान
अरविंद कुमार 08 नवम्बर 1988 को बिहार विधानसभा में सहायक पद पर नियुक्त हुए थे। कैडर विभाजन के बाद उन्होंने 20 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा में योगदान दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static